मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्या में लगातार तेज से इजाफा हो रहा है। इस बीच, शुक्रवार को मध्यप्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 1900 से आगे निकल गया है। इसके अलावा अब तक लगभग 77,000 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 2552 मरीज और बढ़ने से राज्य में कुल मरीजों की संख्या अब एक लाख के पार हो गई है। इंदौर में बीते 24 घंटों में 396 मरीजों की संख्या बढ़ने से कुल मरीज 18,717 हो गई है। भोपाल में 224 नए मरीज आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 14,339 हो गई है। इसी तरह ग्वालियर व जबलपुर में भी दो सौ से ज्यादा मरीज बढ़े हैं।
बीते 24 घंटों में 24 मरीजों की मौत हुई है। अब तक मरने वाले मरीजों की संख्या 1901 हो गई है। दूसरी तरफ अब तक 76 हजार 952 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 21,605 है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना वायरस का विस्फोट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकडों के अनुसार देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,14,677 तक पहुंच गई है और 84,372 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 41,12,551 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



