मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित है। मंगलवार को उनकी दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री शिवराज ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक की।
बैठक में उन्होंने अपने स्वास्थ्य की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चूंकि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं, इसलिए मैं अपने कपड़े खुद धो रहा हूं। इससे मुझे बहुत फायदा हुआ है। कई फिजियोथेरेपी सेशन के बाद भी, मैं अपनी मुट्ठी को बंद करने में सक्षम नहीं था क्योंकि हाल ही में ऑपरेशन हुआ था।, लेकिन अब यह पूरी तरह से ठीक है।
सोना तस्करी मामले को लेकर एनआईए ने आईएएस अधिकारी शिवशंकर से आज भी पूछताछ जारी रखी
वहीं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होने पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि क्या मुख्यमंत्री को सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री चौहान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक अन्य मंत्री अरविंद भदौरिया भी कोरोना संक्रमित हैं। इन दिनों भोपाल के चिरायु अस्पताल में इनका इलाज हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



