महाराष्ट्र में कोरोना का विस्फोट जारी है। संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,482 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 10,97,856 हो गई।
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 515 लोगों की मौत हुई और कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 30,409 हो गई। मंगलवार को अस्पताल से 19,423 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी मिली है और अब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,75,273 हो गई। वहीं अब राज्य में 2,91,797 मरीजों का इलाज चल रहा है।
मुंबई में दिन में 1,586 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,73,596 और मृतकों की संख्या बढ़कर 8,230 हो गई। पुणे में 1,889 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,31,983 हो गई। वहीं 35 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,016 हो गई। राज्य में अब तक 54,09,060 जांच हुई है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49,30,236 तक पहुंच गई है और 80,776 लोग की मौत हो गई है। वहीं, इस वायरस से अब तक 38,59,399 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



