दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तरा पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,263 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 2.25 लाख के पार पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि 36 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,806 हो गई। शहर में इलाज करा रहे लोगों की संख्या बढ़कर 29,787 हो गई। इससे एक दिन पहले यह संख्या 28,641 थी।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 62,000 से ज्यादा नमूने की जांच हुई। शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,25,796 हो गई।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49,30,236 तक पहुंच गई है और 80,776 लोग की मौत हो गई है। वहीं, इस वायरस से अब तक 38,59,399 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



