केरल में कोविड-19 के मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने बुधवार को सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जार्ज ने यहां जारी बयान में कहा कि कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है और मंगलवार को संक्रमण के 172 नये मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि तिरुवनंतपुरम और एर्णाकुलम जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा है।
मंत्री ने बताया, ‘‘राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,026 है, जिनमें से 111 का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है। सभी जिलों को सतर्क कर दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि सभी जिलों को निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। जॉर्ज की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक भी की गई है, जिसमें राज्य में कोविड-19 हालात की समीक्षा की गई।


Download Android App
Download iOS App



