देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देशभर में लॉकडाउन जारी है। इस बीच, वायरस के संक्रमण में तेजी आने के बाद तेलंगाना सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र की मोदी सरकार के 3 मई तक लॉकडाउन के फैसले के बाद राज्य सरकार ने इसे 7 मई तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है, और यह 8 मई को खत्म होगा।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य में जारी लॉकडाउन को 7 मई तक बढ़ाए जाने की रविवार को घोषणा की। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन को सख्त तरीके से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार से राज्य में फूड डिलीवरी ऐप के संचालन की अनुमति नहीं होगी।
बता दें, तेलंगाना में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 868 तक पहुंच गई है जबकि 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुल 127 लोग इस वायरस से ठीक हो कर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 16, 116 हो गई है, जबकि 519 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं , पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1324 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, 2302 लोग इस वायरस से ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



