केरल में रविवार को कोरोना वायरस के 4,070 नए मरीजों की पुष्टि हुई और कोविड-19 संक्रमण के कारण 15 लोगो ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि राज्य में वायरस के अब तक 10,35,006 मामले हो चुके हैं जबकि मृतक संख्या 4089 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 57,241 नमूनों की जांच की गई है। नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 7.11 प्रतिशत है।
मंत्री ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आज संक्रमित पाए गए लोगों में से 68 राज्य के बाहर से आए हैं जबकि 3704 लोगों को संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमण लगा है। 269 लोगों को कहां से संक्रमण लगा है, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 29 स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच 4335 मरीजों ने रविवार को संक्रमण को मात दे दी। राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 9,71,975पहुंच गई है। राज्य में फिलहाल 58,313 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



