coronavirus : तमिलनाडु में कोविड-19 से 621 लोग संक्रमित, 574 मामलें तबलीगी जमात से जुड़े

Summary :

कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले में तमिलनाडु सोमवार को भी दक्षिणी राज्यों में सबसे ऊपर रहा। इनमें से अधिकतर मामले पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी मरकज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों से संबंधित हैं।

कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले में तमिलनाडु सोमवार को भी दक्षिणी राज्यों में सबसे ऊपर रहा। इनमें से अधिकतर मामले पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी मरकज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों से संबंधित हैं। केरल में भी संक्रमण का ताजा मामला सामने आया है और इनमें भी कुछ लोगों ने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। 

Coronavirus : तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय की सफाई, कहा- सीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने की सलाह दी लेकिन कोई घोषणा नहीं

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने इस मामले के चलते सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक पूरे समुदाय को गलत ठहराने को लेकर भी चिंता व्यक्त की और सरकार से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सोमवार को तमिलनाडु में संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए, जिनमें से करीब 48 लोगों ने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लिया था।
स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने कहा कि सोमवार को 50 नए मामलों के साथ ही तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 621 तक पहुंच गई। सरकार ने बताया कि कुल 621 मामलों में से 574 संक्रमित तबलीगी जमात के कार्यक्रम से संबंधित हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले छह लोगों में से दो तबलीगी जमात से संबंध रखने वाले हैं।

Desk Team