गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि सरकार राज्य के 21 निजी कोविड अस्पतालों की भर्ती प्रवेश प्रक्रियाओं को अपने नियंत्रण में ले लेगी, क्योंकि इन अस्पतालों में कोविड के इलाज के लिए 50 प्रतिशत बेड आरक्षित नहीं किए जा सके हैं।
सावंत ने पणजी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि यह निर्णय सोमवार से लागू होगा। यह निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि निजी क्षेत्र के अस्पताल सरकार द्वारा कोविड रोगियों के इलाज के लिए अपनी बिस्तर क्षमता का 50 प्रतिशत आरक्षित करने के अनुरोध को लगातार नजरअंदाज कर रहे थे।
सावंत ने कहा, राज्य में 21 निजी कोविड अस्पताल चल रहे हैं। हमने उन्हें बार-बार कोविड रोगियों के लिए 50 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित करने के लिए कहा है, लेकिन उन्होंने नहीं किया है।
सोमवार से, सरकार इन अस्पतालों में भर्ती प्रक्रियाओं का नियंत्रण अपने हाथ में लेगी। सावंत ने कहा, इन अस्पतालों में अब कोविड मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। सरकार इन अस्पतालों को हमारे कार्यक्रम के अनुसार फीस का भुगतान करेगी।


Download Android App
Download iOS App



