मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना के 39 नये मामले सामने आने के बाद यहाँ कोरोना वायरस से संक्रमितों की 3103 हो गयी। वहीं एक 74 वर्षीय पुरुष की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 117 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमित पाये गये 74 वर्षीय पुरुष की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 117 पर पहुंच गयी है। सीएमएचओ ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाले बुजुर्ग मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ रहे थे।
World Corona : दुनियाभर में महामारी का खौफ जारी, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 55 लाख के करीब
उन्होंने बताया कि इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर जिले में 1,484 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



