त्रिपुरा की दो विधानसभा सीटों धनपुर और बॉक्सानगर में हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।मंगलवार को हुए मतदान मेें 93,495 मतदाताओं में से 86.56 प्रतिशत ने मतदान किया था।चुनाव अधिकारियों के अनुसार, वोटों की गिनती सिपाहीजला जिले के सोनामुरा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में दो केंद्रों पर भारी सुरक्षा घेरे में हो रही है।
कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर धमकी
मतदान के दिन राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों और कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर धमकी, धांधली और चुनाव आयोग की निष्क्रियता का दावा करते हुए, सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे ने मतगणना का बहिष्कार किया है।
मीडिया को संबोधित करते हुए, सीपीआई (एम) के त्रिपुरा राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने कहा: “सत्तारूढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़े पैमाने पर धमकी और हमले के कारण, पार्टी के पोलिंग एजेंट 110 मतदान केंद्रों में से 50 प्रतिशत से अधिक में शामिल नहीं हो सके।
मानदंडों का उल्लंघन
वामपंथी नेता ने दावा किया कि कई मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग के मानदंडों का उल्लंघन करते हुए अनियमितताएं कीं और दौरा किया।राज्य में अन्य दो मुख्य विपक्षी दलों, कांग्रेस और टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) ने वोट शेयर के विभाजन को रोकने के लिए दोनों सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। सीपीआई (एम) ने बॉक्सानगर में मिजान हुसैन और धनपुर में कौशिक चंदा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा ने बॉक्सानगर में तफज्जल हुसैन और धनपुर में बिंदू देबनाथ को मैदान में उतारा है।


Download Android App
Download iOS App



