उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय द्वारा शनिवार को दिये गये निर्णय को प्रदेशवासियों से सकारात्मक रूप से लेने की अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की गलत बयानबाजी एवं अफवाहों पर ध्यान न दें।
यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार रावत ने कहा कि उत्तराखंड शांति प्रिय प्रदेश है और सभी को आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिए हर प्रयास करना होगा। इस संबंध में उन्होंने सभी से सकारात्मक सोच के साथ आपसी सहयोग की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी के दृष्टिगत प्रदेश में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



