उपराज्यपाल किरण बेदी के साथ विवाद में शामिल पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने निर्वाचित सरकार की शक्तियों पर उच्चतम न्यायालय के फैसले की आज प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि यह फैसला इस केंद्र शासित प्रदेश पर भी ‘‘ पूरी तरह लागू ’’ होता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने चेतावनी दी कि अगर उपराज्यपाल ने उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार काम नहीं किया तो वह अवमानना की याचिका दायर करेंगे।
उन्होंने पत्रकारों से कहा , ‘‘ मैं फैसले का स्वागत करता हूं और यह पुडुचेरी सरकार पर भी पूरी तरह लागू होता है। पुडुचेरी भी केंद्र शासित प्रदेश है। ’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि बेदी अपने तौर तरीकों को बदलेंगी। नारायणसामी ने कहा , ‘‘ जो भी काम उच्चतम न्यायालय द्वारा अब दिए गए फैसले के विरोधाभासी होगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं खुद उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार काम करने में नाकाम रहने वालों के खिलाफ अवमानना की याचिका दायर करुंगा। ’’


Download Android App
Download iOS App



