पश्चिम बंगाल में मंगलवाार को कोरोना वायरस संक्रमण के 415 नए मामले सामने आये हैं जिसके बाद राज्य में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 11,909 हो गई है तो वहीं दूसरी ओर मंगलवार को कोरोना महामारी की चपेट में आने से दस और लोगों की जान चली गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार सभी दस मृतक पहले से ही मधुमेह, रक्तचाप और गुर्दे से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। इन्हे मिला कर राज्य में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 495 हो गई है।
बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में 5,386 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने के बाद 534 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।


Download Android App
Download iOS App



