कोविड-19 : महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 686 मामले, 19 लगो की हुई मौत

Summary :

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 686 नये मामले सामने आये जबकि 19 लोगों की मौत हो गयी, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित होने वाले और मरने वालों की संख्या बढ़ कर क्रमश: 66,24,986 और 1,40,602 हो गयी है ।

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 686 नये मामले सामने आये जबकि 19 लोगों की मौत हो गयी, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित होने वाले और मरने वालों की संख्या बढ़ कर क्रमश: 66,24,986 और 1,40,602 हो गयी है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
प्रदेश में 11,943 मामले उपचाराधीन 
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में नवंबर की शुरूआत के बाद से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 700 से कम है । उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 912 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं जिसके बाद राज्य में ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढकर 64,68,791 हो गयी है । अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 11,943 मामले उपचाराधीन हैं ।

Desk Team