असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड महामारी के मामलों की संख्या घट रही है और स्थिति में सुधार हो रहा है जिसे देखते हुए असम में 15 फरवरी से कोविड-19 संबंधी सभी पाबंदियां हटा दी जाएंगी।
बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों का टीकाकरण अनिवार्य
सरमा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं, नगर निगम चुनाव और माजुल विधानसभा सीट पर उपुचनाव अगले दो माह में संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक लगी होनी चाहिए।
सभी स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य
सरमा ने कहा कि रात्रिकालीन कर्फ्यू हटा दिया जाएगा और मॉल तथा सिनेमाघर पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। विवाह समारोह रात में आयोजित किए जा सकेंगे लेकिन अतिथियों का पूर्ण टीकाकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा।


Download Android App
Download iOS App



