कोविड-19 : जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना से संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन

Summary :

अभिनेता जॉन अब्राहम ने सोमवार को बताया कि वह और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।

अभिनेता जॉन अब्राहम ने सोमवार को बताया कि वह और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। अभिनेता (49) ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर उनके संक्रमित होने की जानकारी दी और बताया कि वे दोनों पृथक-वास में हैं।
अब्राहम ने कहा, ‘‘ मैं तीन दिन पहले किसी व्यक्ति से मिला था और बाद में मुझे पता चला कि वह संक्रमित है। फिर प्रिया और मैं भी संक्रमित पाए गए। हम घर ही पर पृथक-वास में रह रहे हैं, किसी के सम्पर्क में नहीं हैं। हम दोनों ने टीके लगवा रखे हैं और हमें संक्रमण के मामूली लक्षण ही हैं। कृपया स्वस्थ रहें। मास्क पहनें।
मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, फिल्म निर्माता राहुल रवैल, निर्माता रिया कपूर और उनके पति एवं फिल्म निर्माता करण बुलानी जैसे कई बॉलीवुड सितारे हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इस बीच, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रविवार को मुंबई में कोविड-19 के 8,063 नए मामले सामने आए, जो शनिवार को सामने आए 1,763 नए मामलों से काफी अधिक हैं। नगर निकाय के अनुसार, 89 प्रतिशत मरीजों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है।

Desk Team