भाकपा के वरिष्ठ नेता खगेंद्र ठाकुर का सोमवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। वह 82 वर्ष के थे।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि ठाकुर को पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां अपराह्र डेढ़ बजे उनका निधन हो गया।
वह भाकपा की झारखंड इकाई की कार्यकारिणी समिति के एक सदस्य थे। वह राष्ट्रीय लेखक संघ के उपाध्यक्ष भी थे।
माकपा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


Download Android App
Download iOS App



