मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बंगाल विधानसभा उपचुनाव में मुस्लिम महिला को चुनावी मैदान में खड़ा किया हैं। मोर्चा ने बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की सायरा शाह हलीम को अपना उम्मीदवार बनाया है। मोर्चा ने आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए माकपा के पार्थ मुखर्जी को उम्मीदवार बनाया है।उपचुनाव 12 अप्रैल को होना है और मतगणना 16 अप्रैल को होगी।
भाजपा को छोड़ सभी ने खोले अपने पत्ते
हलीम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हासिम अब्दुल हलीम की बहू हैं। तृणमूल कांग्रेस ने आसनसोल सीट से शत्रुघ्न सिन्हा और बालीगंज सीट से बाबुल सुप्रियो को मैदान में उतारा है। इन उपचुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं।
पूर्व भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो के इस्तीफा देने के कारण खाली हुए थी आसनसोल लोकसभा सीट
आसनसोल निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव कराने की आवश्यकता इसलिए पड़ी कि बाबुल सुप्रियो ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा सांसद के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। वहीं, बालीगंज सीट पर मौजूदा विधायक सुब्रत मुखर्जी का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था। वह राज्य में मंत्री थे।


Download Android App
Download iOS App



