पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मदरसे के एक शिक्षक को प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के साथ कथित संबंध को लेकर बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी अमीरुद्दीन अंसारी बाकरा में एक मदरसे में शिक्षक के तौर पर छह साल से काम कर रहा था और उसे पश्चिम बंगाल के विशेष कार्यबल ने पकड़ा।
अदालत ने 12 दिन की रिमांड पर भेजा
आईपीएस अधिकारी ने कहा, “गिरफ्तार किया गया व्यक्ति जेएमबी के उन आतंकवादियों को आश्रय दे रहा था जो एक शहर से दूसरे शहर जाते थे। मध्य प्रदेश में पकड़े गए एक अन्य आरोपी से हमें उसके बारे में सूचना प्राप्त हुई।” अंसारी को एक अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उसे 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App



