तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो चुके है जिसके बाद आज तीनोें राज्यों में मतदान की गिनती जारी है त्रिपुरा मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव का परिणाम आ रहे हैं। यहां 16 फरवरी और 27 फरवरी को मतदान हुआ था। इस बार सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण नगालैंड का विधानसभा चुनाव रहा। वो इसलिए क्योंकी यहां पहली बार किसी महिला ने चनाव में जीत दर्ज की है। नगालैंड में 60 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से इस बार 59 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए। इतनी सीटों के बावजूद यहां अब तक कोई महिला उम्मीदवार चुनाव नहीं जीती थी। लेकिन इस बार 4 महिला उम्मीदवार खड़ी हुई है।
चुनाव जीतकर महिला ने बनाया इतिहास
जिसमें से एक महिला ने जीत दर्ज कर इतिहास बनाया है। नगालैंड की दीमापुर-3 विधानसभा सीट पर ही एक महिला ने चुनाव लड़ा था। जिस महिला की हम बात कर रहे है उनका नाम हेकानी जखालू है जिन्होंने एजेटो झिमोमी को हराकर नगालैंड में इतिहास रच दिया है
महिला को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
आपको बता देंं हेकानी जखालू को 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जखालू तोलुवी गांव की रहने वाली हैं। उनका घर इसी इलाके में है।
हेकानी को मिले थे 14,395 वोट
इनका मुकाबला लोक जनशक्ति पार्टी और वर्तमान विधायक एजेटो झिमोमी से था। आंकड़ों के मुताबिक 47 साल की हेकानी को 14,395 वोट मिले वहीं एजेटो झिमोमी को 12859 वोट मिले। बहुत कम लोगों को पता है की हेकानी 7 महीने पहले ही राजनीति में आई हैं।


Download Android App
Download iOS App



