पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि वह देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से चरमरा जाने से स्तब्ध हैं। ममता प्रयागराज में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात तीन हमलावरों द्वारा उस समय गोली मारकर हत्या किये जाने से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जब पुलिस दोनों भाइयों को चिकित्सा जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी।
उत्तर प्रदेश में अपराधी बेफिक्र
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अपराधी अब पुलिस और मीडिया की मौजूदगी से बेफिक्र होकर कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं, जो बेहद ‘शर्मनाक’ है।उन्होंने ट्वीट किया
मैं उत्तर प्रदेश में फैली अराजकता और कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से चरमरा जाने से स्तब्ध हूं। यह शर्मनाक है कि अपराधी अब पुलिस और मीडिया की उपस्थिति से बेफिक्र होकर कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं।”


Download Android App
Download iOS App



