अपने देश में जब भी किसी की शादी होती है तो जाहिर है कोई भी यहीं सोचता है कि शादी में ऐसे इंतजाम किया जाए जो सभी के लिए मिशाल बने। हर कोई अपने शादी में कुछ ना कुछ सबसे अलग करना चाहता है। कोई सबसे अगल और महंगा कपड़े खरीदता है, तो कोई सबसे अच्छा होटल बुक करता है, तो कुछ ऐसे भी होते है जो सबसे बेहतरीन शादी का कार्ड छपवाते है।

कभी-कभी सबसे अच्छा और अलग दिखने के चक्कर में कुछ ऐसे काम भी हो जाते है जो सभी के लिए हंसने के वजह बनते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही पोस्ट खूब वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है एक शादी के कार्ड ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल आपने शादी के कार्ड में कई ऐसे शायरियां आदि देखे होंगे जो कार्ड की शान को बढ़ाते है, लेकिन यहाँ तो कुछ और ही लिखा गया था।

एक विशेष कार्यक्रम में मेहमानों को आमंत्रित करने के लिए उन पर लिखी गई कविताओं का बड़ा हाथ रहता है। कुछ रिश्तेदार जब कविताओं को ध्यान से पढ़ते हैं तो चौंक जाते हैं और उन्हें पता चलता है कि ये किसी बच्चे ने लिखी हैं। चले तो आप सबसे पहले इस कार्ड पर लिखे इस लाइनों को पढ़े। कार्ड पर लिखा गया है ‘भेज रहा हूं स्नेह निमंत्रण, प्रियवर तुम्हें बुलाने को, हे मानस के राजहंस, तुम भूल ना जाना आने को’ लेकिन गलती ये हुई कि ‘भूल ना जाना आने को’ की जगह’ तुम भूल जाना आने को’ लिख गया।

इस पोस्ट को फेसबुक पर शेयर किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शादी के कार्ड में गलती हो गई है या इसको जानकर बनाया गया है। पर जो भी हो ये पोस्ट सभी को खूब पसंद आ रहा है। लोग इसमें रुचि रख रहे हैं क्योंकि यह एक अलग ही तरह की है।


Download Android App
Download iOS App



