कर्नाटक के जेडीएस विधायक शिवालिंग गौड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नारे लगा रहे भाजपा समर्थकों पर करारा हमला बोला है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि ‘जो लोग यहां आकर मोदी-मोदी के नारे लगे रहे हैं उनके जबड़े तोड़ दो’।
इसके अलावा शिवालिंग गौड़ा ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जैसा मोदी ने 2014 के चुनाव में वादा किया था, क्या किसी के अकाउंट में 15 लाख आया। जब आपके बीच भाजपा नेता आएं तो आपको पूछना चाहिए।’
वही, इस बीच कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट कर दावा किया कि ‘जेडीएस एमएलए शिवालिंग गौड़ा ने अपने गुंडों से कहा है कि जब पीएम मोदी कर्नाटक आएं तो उन पर पत्थर फेंको।’ कर्नाटक BJP ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा, ”गठबंधन के सहयोगी खुलकर प्रधानमंत्री को मारने के लिए धमकी दे रहे हैं। एचडी कुमारस्वामी के शासन में साफतौर से लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही लाने की कोशिश हो रही है।”


Download Android App
Download iOS App





