15 रुपए में बिक रहे थे खरात के अश्लील वीडियो, आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज, लगी रोक

Summary :

Cyber Cell Prevent Ashok Kharat Video : नासिक के चर्चित अशोक खरात मामले में अब एक और पहलू सामने आया है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने यौन उत्पीड़न से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने और उन्हें बेचने के आरोप में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। साइबर सेल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पीड़ितों की निजता से खिलवाड़ करने और इस तरह की सामग्री फैलाकर पैसा कमाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वायरल किए गए वीडियो जांच के दौरान सामने आया कि अशोक खरात से जुड़े कई…

Cyber Cell Prevent Ashok Kharat Video : नासिक के चर्चित अशोक खरात मामले में अब एक और पहलू सामने आया है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने यौन उत्पीड़न से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने और उन्हें बेचने के आरोप में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

साइबर सेल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पीड़ितों की निजता से खिलवाड़ करने और इस तरह की सामग्री फैलाकर पैसा कमाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वायरल किए गए वीडियो

जांच के दौरान सामने आया कि अशोक खरात से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य वेबसाइट्स पर फैलाए गए थे।

शुरूआती जानकारी के अनुसार, करीब 15 से 17 आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किए गए थे।

वीडियो देखने के लिए वसूले जा रहे थे पैसे

जांच एजेंसियों को यह भी पता चला है कि इन वीडियो को देखने के लिए लोगों से पैसे वसूले जा रहे थे। बताया गया कि एक वीडियो के लिए 15 से 20 रुपये, जबकि कुछ मामलों में 50 रुपये तक की मांग की जाती थी। भुगतान मिलने के बाद वीडियो का लिंक भेजा जाता था।

पुलिस के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों से न केवल अपराध को बढ़ावा मिला, बल्कि कई पीड़ितों की पहचान भी उजागर हो गई, जिससे उनकी निजता और सम्मान को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

साइबर सेल की कार्रवाई तेज

महाराष्ट्र साइबर सेल प्रमुख यशस्वी यादव ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और फिलहाल चार ऐसे सोशल मीडिया लिंक चिन्हित किए गए हैं, जिनके जरिए यह सामग्री प्रसारित की जा रही थी।

जांच एजेंसियां अब उन अकाउंट्स और व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी हैं जो इस ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

अधिकारियों का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और इस डिजिटल नेटवर्क से जुड़े लोगों तक जल्द पहुंचने की कोशिश की जा रही है। साइबर सेल ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – गोवा में फिर दिखा रईसजादे का आतंक! Mini Cooper कार से बाइक सवार दो युवती को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।