पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की अंतिम लिस्ट, जानें कोलकाता पोर्ट से किसे बनाया उम्मीदवार

Summary :

Kolkata Port BJP Candidate Name: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव शुरू हो जाएगा और वोटों की गिनती 4 मई को होगी। चुनाव में परचम लहराने के लिए BJP भरपूर जोर लगा रही है और अब विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी छठी सूची जारी की। बता दें कि इससे पहले, 4 अप्रैल को भाजपा ने 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। जानते है इस लास्ट सूची में कोलकाता पोर्ट से किसे उम्मीदवार बनाया गया है। Kolkata Port BJP Candidate Name: कोलकाता पोर्ट से उम्मीदवार बनाया…

Kolkata Port BJP Candidate Name: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव शुरू हो जाएगा और वोटों की गिनती 4 मई को होगी। चुनाव में परचम लहराने के लिए BJP भरपूर जोर लगा रही है और अब विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी छठी सूची जारी की। बता दें कि इससे पहले, 4 अप्रैल को भाजपा ने 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। जानते है इस लास्ट सूची में कोलकाता पोर्ट से किसे उम्मीदवार बनाया गया है।

Kolkata Port BJP Candidate Name: कोलकाता पोर्ट से उम्मीदवार बनाया

Kolkata Port BJP Candidate Name
Kolkata Port BJP Candidate Name (Source: Social Media)

केंद्रीय चुनाव समिति के अनुसार, राकेश सिंह को कोलकाता पोर्ट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं तारकनाथ चटर्जी को कृष्णानगर उत्तर से, अनुपम विश्वास को कल्याणी से, दम दम उत्तर से सौरव सिकदर को, मध्यमग्राम से अनिंद्य राजू बनर्जी और उलुबेरिया पुरबा से रुद्रप्रसाद बनर्जी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने अपने पहले घोषित उम्मीदवारों में भी महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है।

जहां नारायण चंद्र मंडल के स्थान पर कौशिक सिद्धार्थ अब बसीरहाट उत्तर से चुनाव लड़ेंगे, बिष्णुपुर  में विश्वजीत खान की जगह अभिजीत सरदार चुनाव लड़ेंगे और सुनील महाराज के स्थान पर शंकर सिकदर बेहाला पुरबा से चुनाव लड़ेंगे।

लिस्ट में कई बड़े बदलाव

BJP ने इससे पहले लिस्ट में कई बड़े बदलाव किए है और जारी की गई चौथी सूची में, आशुतोष वर्मा को सीताई, नटबारी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा (एससी) से सोमा ठाकुर, मगराहाट पुरबा से उत्तम कुमार बानिक, फाल्टा से देबांगशु पांडा, सोनारपुर उत्तर से देबाशीष धर, चौरंगी से संतोष पाठक, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती, पंचला से रंजन कुमार पुआल, चांदीपुर से पीयूष कांतिल दास, गरबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा को मैदान में उतारा गया है।

ALSO READ: बंगाल चुनाव: जेल से बाहर आते ही राकेश सिंह बने भाजपा उम्मीदवार, कोलकाता पोर्ट सीट से लड़ेंगे चुनाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।