कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आज प्रदेश की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर दार्जिलिंग पहाड़ी के लोगों को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दौरा एक बार फिर वहां की शांति और स्थिरता के लिये खतरा खड़ा करेगा। पिछले वर्ष जून में मुख्यमंत्री के स्कूलों में बांग्ला भाषा को अनिवार्य बनाने को लेकर हुये दौरे के बाद से ही दार्जिलिंग गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के आंदोलन की आग में झुलस रहा है।
पहाड़ी क्षेत्र में अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर जीजेएम ने व्यापक प्रदर्शन भी किया था और इस दौरान कई जगहों पर हिंसा भी हुई थी। करीब सात महीने के बाद ममता पहाड़ी क्षेत्र का दौरा करेंगी। घोष ने पिछले साल इस पहाड़ी क्षेत्र में हुई हिंसा के लिये प्रदेश सरकार की आलोचना की थी।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



