पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मंगलवार को एक पुल के पास तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शेख अशदुल रहमान (52) बैनन ग्राम पंचायत के पूर्व तृणमूल प्रमुख थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रहमान के सिर पर चोट के निशान थे और उनका शव बग्नान पुलिस थानांतर्गत कोरिया बोरोपोल पुल के पास मिला।
रहमान के परिजनों ने कहा कि वह खेजुट्टी गांव स्थित अपने घर से बिजली का बिल जमा करने निकले थे। घटना के विरोध में तृणमूल समर्थकों ने कुछ देर तक बैनन सड़क को बंद रखा लेकिन जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा दोषियों को सजा दिलाने के आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने रास्ता खोल दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



