कोरोना वायरस महामारी के कम होते आतंक के बीच महाराष्ट्र सरकार ने 15 अगस्त से पूर्ण टीकाकरण करवा चुके आम यात्रियों के लिए मुंबई की लाइफ लाइन कहि जाने वाली लोकल ट्रैन को एक बार फिर से शुरू कर दिया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली हैं। इसके बाद से सभी की नजरे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आज होने वाली मीटिंग पर टिकी हुई हैं जो आज रात कोरोना टास्क फोर्स के साथ होने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सोमवार को रात 8:30 बजे राज्य के कोविड टास्कफोर्स के साथ एक वर्चुअल बैठक करने वाले हैं।
अटकलें लगाई जा रही है कि इस मीटिंग में सीएम ठाकरे राज्य में कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने पर चर्चा कर सकते हैं। सीएम ठाकरे ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा था कि पूरी तरह से टीका लगवा चुके लोगों को 15 अगस्त से मुंबई में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी, और कहा कि दूसरी खुराक प्राप्त करने के बाद 14 दिनों का अंतराल होना चाहिए। सीएम ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार आने वाले दिनों में और अधिक कोविड प्रतिबंधों में ढील देने की योजना बना रही है।
उन्होंने कहा कि होटल, रेस्तरां, मॉल और धार्मिक स्थलों पर प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला सोमवार को राज्य कोविड-19 कार्यबल के साथ बैठक में लिया जाएगा। बता दें कि राज्य सरकार ने अब तक सबसे कम कोरोना मामलों वाले 14 जिलों में प्रतिबंधों में ढील दी है, और दुकानों को रात 8 बजे तक व्यापार के लिए खुले रहने की अनुमति दी है। स्कूलों और कॉलेजों को भी 17 अगस्त से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कक्षाएं फिर से शुरू करने की इजाजत दी गई है। अब देखना यह है कि आज होने वाली बैठक में जनता को प्रतिबंधों से कितनी राहत दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



