Maharashtra: नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर हुए हादसे में 10 लोगों की मौत

Summary :

महाराष्ट्र में नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

महाराष्ट्र में नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्ज़री बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी।
कुछ घायलों की हालत गंभीर है 
उन्होंने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया।अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

Desk Team

Delhi News: लंबे समय के बाद LG-सीएम के बीच सियासी टेबल पर होगी बैठक, तय किया गया समय

Summary :

दिल्ली सरकार और एमसीडी के संचालन को लेकर कई दिनों से काफी विवाद चल रहा है। इस विवाद के बाद अब उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक टेबल पर सियासी गुफ्तगू करेंगे।

दिल्ली सरकार और एमसीडी के संचालन को लेकर कई दिनों से काफी विवाद चल रहा है। इस विवाद के बाद अब उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक टेबल पर सियासी गुफ्तगू करेंगे। बता दें बैठक के दौरान ये भी तय किया जाएगा कि किसकी कितनी पॉवर होगी, इसको लेकर चर्चा होगी।  
इसके साथ ही सीएम केजरीवाल संविधान और सभी कानूनों की कॉपी लेकर एलजी दफ्तर पहुंचेंगे। आज शाम चार बजे बैठक एलजी दफ्तर में दोनों के बीच बहु प्रतीक्षारत बैठक होगी। 
बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच विभिन्न मसलों पर तकरार के कारण दिल्ली के विकास व लंबित परियोजनाओं पर लंबे अरसे से कोई चर्चा नहीं हुई है। संवादहीनता को दूर करने के लिए जब एलजी ने पहल की तो सीएम ने भी तत्परता दिखाते हुए, बातचीत पर हामी भरी थी। 
जनता की बेहतरी की दिशा में काम करने का मन
दरअसल, तीन दिन पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल को एक चिट्ठी लिखी थी. अपनी चिट्ठी में एलजी ने क​हा था कि लग रहा है आप दिल्ली की जनता की बेहतरी की दिशा में काम करने का मन बना रहे हैं। लंबे समय से दिल्ली के विकास को लेकर विभिन्न कारणों से चर्चा नहीं हुई. बदलते माहौल में बेहतर होगा कि दोनों लोग बैठकर अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करें। 

Desk Team