लोहड़ी उत्तर भारत का प्रमुख पर्व है। खासकर पंजाब और हरियाणा में इसे बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।लोहड़ी के दिन लोग संध्या के समय एकत्रित होते हैं और आग जलाकर लोहड़ी पर्व का प्रारंभ करते हैं।

लोहड़ी की आग में तिल, गुड़, गेहूं की लाई और रेवड़ी डालकर फसल की अच्छी उपज के लिए सूर्य और अग्नि को धन्यवाद दिया जाता है।।उसके बाद गुड़, तिल और मूंगफलि का लड्डू बनाया जाता है।तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में लोहड़ी के दिन किए गए उपायों के बारे में बताएंगे, जिसे करने से आपके सारे दुख दूर हो जाएंगे और आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

एक पंजाबी परिवार में नवविवाहित जोड़े के लिए पहली लोहड़ी का बहुत महत्व होता है। नई दुल्हन और दूल्हे को आशीर्वाद देने के लिए फसल के इस त्योहार को भव्य रूप से मनाया जाता है। अगर आप पहली बार लोहड़ी का त्यौहार मनाने जा रहे हैं तो लोहड़ी की अग्नि में काले तिल जरुरस डालें। साथ ही ये उपाय भी जरुर करें।
लोहड़ी पर करें ये पांच उपाय,
1. यदि जीवन में दुर्भाग्य साथ न छोड़ रहा हो तो लोहड़ी के दिन गरीब कन्यों को रेवड़ियां भेंट करें।
2. यदि घर में हमेशा क्लेश बना रहता हो तो काली गाय को उरद की दाल की खिचड़ी बना कर खिलाएं। इससे पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
3. सौभाग्य पाने के लिए गरीबों में तिल और गुड़ बांटना चाहिए।
4. आर्थिक समस्या से यदि छुटकारा चाहिए तो लोहड़ी के दिन लाल कपउ़े में यथा शक्ति गेहूं बांधें और इसे किसी जरूरतमंद को दें।
5. घर में नकारात्मक शक्तियों का वास हो तो लोहड़ी के दिन तिल से हवन करें और
तिल का दान करें और खुद भी तिल खाएं।
ऐसे करें लोहड़ी पर पूजा
घर की पश्चिम दिशा में काले कपड़े पर महादेवी का चित्र लगाएं। इसके बाद सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही लोहबान का धूप करें। महादेवी को सिंदूर चढ़ाने के बाद उनके समक्ष बिल्वपत्र और रेवड़ियों का भोग लगाएं।


Download Android App
Download iOS App



