हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी) भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देकर गायों में तेजी से फैल रही लंपी बीमारी से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने गायों को जल्द से जल्द दवाइयां देकर उनका उपचार शुरू कराने की मांग की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि जनपद में पिछले कुछ समय से गायों में तेजी से लंपी बीमारी फैल रही है। विभाग को एक टीम बनाकर प्रत्येक वार्ड स्तरों पर जनप्रतिनिधियों की मदद से गोशाला में दवाई वितरण का काम करना चाहिए। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे व महामंत्री आकाश चौहान ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा अपने-अपने मंडलों में गोशालाओं की सूची बनाकर विभाग को देगा।
हरकी पौड़ी, शांतिकुंज, सप्तऋषि, दुर्गा नगर, भीमगोड़ा आदि स्थानों पर आवारा पशुओं के लिए भी एक टीम विभाग को बनानी चाहिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी योगेश शर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही 108 की तर्ज पर विभाग जनपद में 5 एंबुलेंस भी देने जा रहा है। ताकि जानवरों से संबंधित शिकायत आते ही विभाग लंपी बीमारी के लिए निशुल्क दवाइयां वितरित कर सके। इस अवसर पर रामअवतार शर्मा, सनी गिरी, रूपेश बंसल, अंकुश भाटिया, शुभम चौधरी, निकुंज, विकास शर्मा, सतनाम सिंह, राहुल, अजय शर्मा, राजू सिंह आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देकर गायों में तेजी से फैल रही लंपी बीमारी से अवगत कराते हुए। (छायाः पंजाब केसरी)


Download Android App
Download iOS App



