Dengue in Karnataka : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में डेंगू का कहर देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में डेंगू की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई है। साथ ही केसों की वृद्धि को देखते हुए भी इसे कम करने पर काम कर रहे हैं।
Highlights
. Dengue in Karnataka
. बेंगलुरु में सात लोगों की मौत
. स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने जारी किए दिशा-निर्देश
Dengue in Karnataka :कर्नाटक में दिखा डेंगू का कहर
कर्नाटक(Dengue in Karnataka ) के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार तक डेंगू के कारण सात लोगों की जान गई है। डेंगू के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सरकार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। साथ ही केसों की वृद्धि को देखते हुए भी इसे कम करने पर काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा, ”बारिश के कारण डेंगू की बीमारी तेज से फैल रही है, इसे लेकर हमने कुछ क्षेत्रों में डेंगू से निपटने के लिए छिड़काव भी कराया है। निर्माण स्थल, स्कूल समेत हर एक जगह की निगरानी की जा रही है और हमने इसकी गंभीरता को लेकर कमेटी से भी बात की है।”
स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने जारी किए दिशा-निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बताया कि अस्पतालों में डेंगू के टेस्ट को बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू से संबंधित इलाज के जरूरी इंतजाम मौजूद हैं। इसके अलावा IV फ्लूइड(Dengue in Karnataka )या प्लेटलेट्स की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए भी व्यवस्था की गई है। उम्मीद है कि सरकार डेंगू के मामलों को रोक पाने में कारगर साबित होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लापरवाही करने वालों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बीजेपी पर भी निशाना साधा
कर्नाटक(Karnataka) के स्वास्थ्य मंत्री ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”वह फिटनेस का मूल मंत्र नहीं जानते हैं, उनका काम सिर्फ मुद्दों को भटकाना है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा आयोग द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक में इस साल डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। अबतक लगभग सात हजार से अधिक पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से सात लोगों की मौत हो गई है।


Download Android App
Download iOS App





