देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर फर्जी खबरें फैलाने और ट्रोल करने के वाले लोगों को आड़े हाथ लेते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने फटकार लगाई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके कहा कि यह ऐसा वक्त है जब देश के सभी संस्थानों को और नागरिकों को एकजुट होना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘हम राष्ट्रीय संकट में हैं। नागरिक और सरकार, केन्द्र और राज्य, सभी दल और संस्थान, इन हालात में हम एकसाथ है। संकट की इस घड़ी में फर्जी खबरों को देख कर निराश हूं। राजनीतिक प्रोपेगैंडा का एक दम निचला स्तर। कृपया इससे तब तक दूरी बनाइए ,जब तक हम कोविड-19 को हरा नहीं देते। इस वक्त उन पर ध्यान देने की जरूरत है जिनकी इसे सबसे ज्यादा आवश्यकता है।’’
इन्दौर में हालात जल्द ही काबू में आ जायेंगे : शिवराज चौहान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में 18 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा था और राज्य के प्रवासी कामगारों का ध्यान रखने को कहा था। पार्टी नेता ओ ब्रायन ने द्रमुक नेता एम के स्टालिन, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और अन्य दलों से प्रवासी कामगारों के मुद्दे पर बात की है।
दरअसल, देश में कोरोना को लेकर जितनी जागरूकता फैलाई जा रही है ठीक उसी तरह फर्जी खबरें भी उच्च स्तर पर वायरल हो रहीं हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेफॉर्म पर असामाजिक तत्त्वों द्वारा कोरोना से जुड़ी हज़ारों भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रहीं है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारें लोगों से इस तरह की झूठी अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



