प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सामाजिक कल्याण संगठनों के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश कोरोना का सामना धैर्यता के साथ कर रहा है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि गरीबों की सेवा करना राष्ट्र की सेवा करने का सबसे अच्छा तरीका है। प्रधानमंत्री ने मानवता की सेवा करने के लिए भाग लेने वाले संगठन के समर्पण की प्रशंसा की। बता दें कि रविवार को मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों से कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग कठिन है जो जीवन और मृत्यु के बीच की लड़ाई है जिसे ऐसे कठोर फैसलों की आवश्यकता थी।
तमिलनाडु : 17 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 67
लॉकडाउन लागू करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी को जो भी कठिनाई हुई है उसके लिये क्षमा मांगता हूं।’’ मोदी ने कहा कि बीमारी का प्रकोप फैलने से पहले ही उससे निपटना चाहिये वरना बीमारी असाध्य हो जाती है।


Download Android App
Download iOS App



