राज ठाकरे ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’ : देवेंद्र फडणवीस

Summary :

फडणवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बारे में कहा कि वह ”उनसे” बन गई है। उन्होंने कहा, ”राज ठाकरे दूसरे की शादी में नाच रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि वह ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना हैं।’ भाजपा उम्मीदवार प्रताप पाटिल चिखलीकर के पक्ष में नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बारे में कहा कि वह “उनसे” (‘उम्मीदवार नसलेली सेना’- उम्मीदवार रहित पार्टी) बन गई है। उन्होंने कहा, ”राज ठाकरे दूसरे की शादी में नाच रहे हैं।”

मनसे प्रमुख ने शुक्रवार को नांदेड़ में एक रैली में मोदी और फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति तनावपूर्ण है और उसके क्षेत्र पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन फड़णवीस ने गोदावरी नदी के पानी को गुजरात की तरफ मोड़ने का षड्यंत्र रचा। ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि फडणवीस ”थोपे गए” मुख्यमंत्री हैं।

Raj Thackeray

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे बोले- मोदी को ‘फेकू’ मानती है दुनिया

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा कि ठाकरे को चुनाव नहीं लड़ना है और इसलिए वह अपने दावों के लिए साक्ष्य प्रस्तुत किए बिना कुछ भी बोल सकते हैं। उन्होंने कहा, ”राज ठाकरे कहते हैं कि मैं थोपा गया मुख्यमंत्री हूं। हालांकि मुझे राज्य के लोगों ने थोपा है। उन्होंने राजनीतिक तौर पर आपके अस्तित्व को खत्म कर दिया और आपको घर बिठा दिया।”

Desk Team