देश में 17 मई तक जारी लॉकडाउन के बीच प्रवासियों की घर वापसी को लेकर राजनीति अपने चरम पर है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र से मजदूरों को बंगाल वापस भेजने के लिए 7 श्रमिक ट्रेनों की ममता बनर्जी से इजाजत मांगी गई है मगर उन्होंने अभी तक इसकी कोई इजाजत नहीं दी है।
उन्होंने कहा, ‘मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी से अपील करता हूं जितनी जल्दी हो सके इजाजत दें, जिससे प्रवासी मजदूरों को पैदल अपने गृह राज्य वापस न लौटना पड़े। मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अन्य महा विकास अघाड़ी के नेताओं से मांग करता हूं, दीदी से बात करें और इजाजत लें।’
पश्चिम बंगाल में BJP ने ममता सरकार को घेरने के लिए बनाई रणनीति, ‘ममता मिसिंग’ कैम्पेन किया शुरू
गौरतलब है कि 17 मई तक जारी लॉकडाउन के बीच अलग-अलग राज्य में फंसे लोगों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है। हालांकि इसको लेकर राजनीति भी जारी है।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर इल्जाम लगाया था कि वह फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों को ट्रेनों से उनके घर पहुंचाने की अनुमति नहीं दे रही है। हालांकि राज्य सरकार ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि 6,000 प्रवासी पहले ही लौट चुके हैं और अन्य मजदूरों को लेकर 10 ट्रेनें जल्द ही पहुंचेंगी।


Download Android App
Download iOS App



