भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है। प्रधान ने आरोप लगाया है कि बंगाल में भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं को जबरदस्ती क्वोरंटीन किया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल के लिये भाजपा के एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुये प्रधान ने कहा, मैं दीदी को बताना चाहता हूं कि, हमारे कार्यकतार्ओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, कुछ समय की बात और है उसके बाद बंगाल की जनता आपको लंबे समय के लिए क्वोरंटीन कर देगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल अध्यात्मिक या सांस्कृतिक नेतृत्व हो, आजादी की लड़ाई हो या आजादी के बाद औद्योगिक विकास हो, देश का नाम ऊंचा किया था, लेकिन आज बंगाल का हाल क्या है? बंगाल की स्थिति क्या है ? सब को पता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से केन्द्र सरकार जो बंगाल में पैसा भेज रही है उसे सिंडिकेट के माध्यम से तृणमूल लूट रही हैं।
महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में 5,024 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 1,52,765 तक पहुंचा
लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जितना भरोसा जनता ने मोदी जी पर किया था, उससे ज्यादा भरोसा वर्ष 2019 के चुनाव में किया, और उसमें सबसे ज्यादा भरोसा किसी प्रांत ने किया था, तो वह बंगाल था। बंगाल से 18 सांसद निर्वाचित हुए।
सभी जानते हैं कि बंगाल में किस दहशत में चुनाव हुए थे। अमित शाह की रैली का स्वागत बम धमाका से किया गया था। क्या बंगाल के महापुरुषों ने इसी तरह के गणतंत्र के लिए लड़ाई की थी? उन्होंने कहा कि बंगाल देश की औद्योगिक राजधानी मानी जाती थी, लेकिन आज प्रवासी श्रमिकों की स्थिति से लगता है कि राज्य के हालात कैसे हैं? प्रवासी श्रमिक घर लौटना चाहते थे, लेकिन उसके साथ राज्य ने सबसे ज्यादा अमानवीय व्यवहार किया है। अब प्रवासी श्रमिक टीएमसी को माफ नहीं करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



