बिहार महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मंजूबाला पाठक ने बिहार सरकार से शहीदों के परिवार को 1 करोड़ रुपये आर्थिक मदद देने की मांग की है। मंजूबाला पाठक ने कहा बिहार के जो भी जवान शहीद होते हैं उनके परिवार को सरकार 1 करोड़ रुपये का अनुदान दें।
उन्होंने जवानों की शहादत को याद करते हुए कहा हमारे वीर जवानों ने हमारे शरहद की सुरक्षा में अपने प्राण दे दिए। अब ये हमारा फर्ज है कि हम उनके परिवारों का ख्याल रखे। आपको बता दें कि लद्दाख क्षेत्र में अभी हमारे बिहार रेजिमेंट हमारी शरहद की सुरक्षा में लगा है।
वो हमारे और देश की सुरक्षा में पल पल तरह तरह के खतरों को झेल रहा है। ऐसे में उसे मानसिक रूप से मजूबत होना चाहिए कि उनका परिवार हमारा है। उनके परिवारों को कोई दिक्कत नही आएगी।
उन्होंने चीन को चेताते हुए कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से चीन को चेताना चाहती हूं कि हमारी एक इंच जमीन के भी बारे में चीन ना सोचें। हमारी जमीन की रक्षा करना हम जानते है। कोई भी अगर ऐसी हरकत करेगा तो हमारी सेनाएं उसे मुहतोड़ जवाब देंगी। उन्होंने शहीदों की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवारों के लिए संवेदना भी व्यक्त कीं।


Download Android App
Download iOS App



