धीरेंद्र शास्त्री ने प्रकाश टाटा पर किया पलटवार, कहा- ‘हम कोई फरमाइशी गीत नहीं हैं’

Summary :

मध्य प्रदेश में बागेश्वरधाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री काफी दिनों से सुर्खियों में बने हुए है। इसी बीच अब आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश टाटा ने धीरेंद्र शास्त्री को एक चैलेंज कर दिया था।

मध्य प्रदेश में बागेश्वरधाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री काफी दिनों से सुर्खियों में बने हुए है। इसी बीच अब आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश टाटा ने धीरेंद्र शास्त्री को एक चैलेंज कर दिया था।अब धीरेंद्र शास्त्री ने प्रकाश टाटा पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोग हमारे नाम के सहारे सस्ती लोकप्रियता पाना चाहते हैं। 
bageshwar dham dhirendra krishna shastri open challenge prakash tata Said  this about Hindu nation | Bageshwar Dham: इस चैलेंज पर बोले पंडित धीरेंद्र  शास्त्री- मैं कोई फरमाइशी गीत नहीं, हिंदू ...
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ”हम कोई फरमाइशी गीत नहीं हैं, कितनी बार हमने प्रतिउत्तर दिया है। क्या भला अब हम हमेशा टेस्ट देते ही रहेंगे। कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए हमें चैलेंज देते रहते हैं। हम पहले भी कई बार मीडिया के सामने लाइव तौर पर चैलेंज को कबूल कर उसका सामना किया है।
बागेश्वर धाम के शास्त्रीजी को नागपुर के बाद छिंदवाड़ा से चैलेंज, मन की बात  पढ़ने पर एक करोड़ देने का देने का ऐलान
दरअसल, आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश टाटा ने बीते दिनों धीरेंद्र शास्त्री को एक करोड़ रुपये का चैलेंज देते हुए कहा था कि अगर बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, मेरे द्वारा लिखे एक पर्चे को अपने पास से लिखकर दिखा दें तो मैं उन्हें एक करोड़ रुपये दूंगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अगर धीरेंद्र शास्त्री ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें मुझे सिर्फ 11 लाख रुपये देने होंगे।

Desk Team