सिंधिया के टाइगर वाले बयान पर बोले दिग्विजय-एक जंगल में एक ही शेर रहता है

Summary :

मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कांग्रेस पर अपना एवं अपने समर्थकों की छबि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा था, “कांग्रेस को मैं पूर्ण रुप से जवाब दूंगा और इसमें कोई दो राय नहीं है।”

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के ‘टाइगर अभी जिंदा है’ वाले बयान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ‘एक जंगल में एक ही शेर रहता है’। शिवराज सरकार में गुरुवार को हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद सिंधिया कांग्रेस पर  लोगों का चरित्र खराब करने लगते हुए कहा था कि ‘‘टाइगर अभी जिंदा है।’’ 
दिग्विजय में कहा,  ”समय बड़ा बलवान। बीजेपी का भविष्य!! ना जाने इस मंत्रिपरिषद विस्तार ने कितने बीजेपी के ‘टाइगर’ ज़िंदा कर दिये। देखते जाइये।” उन्होंने आगे लिखा, ”शेर का सही चरित्र आप जानते हैं? एक जंगल में एक ही शेर रहता है!” 


दिग्विजय ने एक अन्य ट्वीट में सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा, ”जब शिकार प्रतिबंधित नहीं था, तब मैं और श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी शेर का शिकार किया करते थे। इंदिरा जी के वाइल्डलाइफ़ कंज़र्वेशन एक्ट लाने के बाद से मैं अब सिर्फ शेर को कैमरे में उतारता हूँ।”


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिपरिषद विस्तार में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में मार्च में शामिल हुए सिंधिया के समर्थकों को बड़ी तादात में जगह मिली है। मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कांग्रेस पर अपना एवं अपने समर्थकों की छबि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा था, ”कांग्रेस को मैं पूर्ण रुप से जवाब दूंगा और इसमें कोई दो राय नहीं है। पर अभी इतना ही कहना चाहता हूं मैं, खासकर कमलनाथ जी को और दिग्विजय सिंह जी को कि ‘टाइगर अभी जिंदा है’।”

Desk Team