मध्य प्रदेश : पूर्व CM दिग्विजय सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित

Summary :

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं, यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर बताया है कि मुझे सर्दी जुकाम था। आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने पर कोरोना पॉजिटिव आया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं, यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर बताया है कि मुझे सर्दी जुकाम था। आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने पर कोरोना पॉजिटिव आया है। जो लोग भी पिछले 2-3 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें यदि बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम बदन में दर्द है, तो वे कृपया अपना आरटी-पीसीआर टेस्ट करा लें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। हमारी शुभकामनाएं।
 भाजपा नेता भी आ चुके हैं कोरोना की चपेट  में
तीसरी लहर ने ऐसा कहर बरपाया है कि सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के भी कई नेता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। तीसरी लहर में नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा के साथ वरूण गांधी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं… वहीं इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।  आपको बता दे कि कल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।  उन्होनें भी कोरोना की चपेट में आने पर मिलने वाले लोगों से टेस्ट कराने की अपील की थी।   
एमपी में 10 हजार  के पार कोरोना केस 
राज्य में कोरोना की तीसरी लहर का असर बना हुआ है, मरीजों की संख्या भी साढ़े 10 हजार के पार बनी हुई है। वहीं कुल एक्टिव प्रकरणों की संख्या 70 हजार के करीब पहुंच गई है।

Desk Team