मणिपुर विधानसभा चुनाव: एनपीपी ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Summary :

मणिपुर विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। इस सूची में तीन मौजूदा विधायकों के भी नाम हैं।

मणिपुर विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। इस सूची में तीन मौजूदा विधायकों के भी नाम हैं। टिकट पाने वालों में उपमुख्यमंत्री वाई जॉयकुमार सिंह का भी नाम है, जो अपनी पुरानी सीट उरिपोक से चुनाव लड़ेंगे।
 प्रथम लिस्ट  में  पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं के नाम शामिल 
एनपीपी का फिलहाल भाजपा के साथ गठबंधन है, लेकिन यह आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 60 सीट पर अकेले चुनाव लड़ रही है। एनपीपी के मणिपुर इकाई के अध्यक्ष एल जयंतकुमार सिंह केशमथोंग सीट से और एन कायीसी अपनी टाडुबी सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के खेल मंत्री लेटपाओ हाओकिप वर्ष 2001 में भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन पांच साल पहले उन्होंने एनपीपी के टिकट पर चंदेल सीट से जीत दर्ज की थी।
पिछली बार कई दलों के साथ मिलकर बनी थी सरकार 
एनपीपी के एक नेता ने बताया कि 20 उम्मीदवारों की सूची को अंतिम मंजूरी मेघालय के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख कोनराड के संगमा ने दी। इसके पहले वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने केवल 21 सीट जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस के पास 28 सीट थी। भाजपा ने सरकार बनाने के लिए एनपीपी और एनपीएफ का सहयोग लिया था। मणिपुर में 27 फरवरी और तीन मार्च को चुनाव होंगे, जबकि मतदान 10 मार्च को होगा।
 

Desk Team