“कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का असर है कि RSS प्रमुख मोहन भागवत को मदरसा और मस्जिद जाने पर मजबूर होना पड़ा है और कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘टोपी’ पहननी शुरू कर देंगे” ये दावा किया है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने, जो भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन समिति के प्रमुख हैं।
इंदौर में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के बीच दिग्विजय सिंह ने कहा, “बीजेपी इन दिनों आलोचना के लिए खासकर राहुल गांधी को इसलिए चुन रही है, क्योंकि उनकी भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने के भीतर भागवत मदरसा और मस्जिद जाने लगे हैं। थोड़े ही दिनों में मोदी भी टोपी पहनने लगेंगे।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब और अन्य देशों में तो ‘टोपी’ पहनते हैं, लेकिन वह भारत लौटने के बाद सिर पर ‘टोपी’ नहीं लगाते।
जनजातीय गौरव दिवस : झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, बिरसा मुंडा के जन्मस्थान जाकर दी श्रद्धांजलि
इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सात सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का दो महीने के भीतर इतना असर हो गया है कि संघ के एक बड़े नेता को कहना पड़ा कि देश के गरीब लोग और गरीब तथा अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं। दिग्विजय ने कहा, “आप देखिएगा, जब यह यात्रा अपने आखिरी मुकाम श्रीनगर पहुंचेगी, तब क्या होता है।”
BJP की B टीम है APP और AIMIM
गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की सक्रियता पर दिग्विजय ने कहा कि वह बरसों से बोलते आ रहे हैं कि ये पार्टियां संघ की ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ परिकल्पना का हिस्सा और ‘बीजेपी की बी टीम’ हैं। उन्होंने दावा किया कि दोनों पार्टियां (आप और एआईएमआईएम) सिर्फ अन्य दलों के वोट काटने के लिए चुनाव लड़ती हैं, ताकि बीजेपी को मदद मिल सके।


Download Android App
Download iOS App



