कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि जिस जाकिर नाइक को देशद्रोही करार देकर उस पर मुकदमे दायर किए गए हैं, उस जाकिर नाइक के विवादित बयान का खंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्यों नहीं किया।
दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि हाल ही में जाकिर नाइक ने एक बयान जारी करते हुए दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के मध्यस्थ बने अधिकारियों ने सितंबर 2019 में उससे संपर्क कर जम्मू कश्मीर पर केंद्र सरकार के निर्णय का समर्थन करने की मांग की थी।
मोदी अपने माता-पिता का जन्म प्रमाणपत्र बता दें, हम अपने सारे दस्तावेज दे देंगे : दिग्विजय
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जाकिर ने ये भी दावा किया है कि केंद्र सरकार की ओर से उससे मिले अधिकारियों ने अनुच्छेद 370 हटाये जाने के निर्णय का समर्थन करने के एवज में उस पर लगे सभी मुकदमे हटाने और भारत वापसी में मदद करने का आश्वासन भी दिया था।
राज्यसभा सदस्य जाकिर सिंह ने कहा कि जाकिर नाइक के इन गम्भीर आरोपों का अब तक खंडन क्यों नहीं किया गया। आज जाकिर सिंह के द्वारा यह आरोप लगाने के पहले उन्होंने इसी विषय पर ट्वीट भी किया है। जाकिर नाइक भारतीय जांच एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में भगोडा घोषित है।


Download Android App
Download iOS App



