जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने में मस्त, यात्रा चढ़ी अव्यवस्थाओं की भेंट 

Summary :

हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): हरिद्वार में इन दिनों चारधाम यात्रा पूरे यौवन पर है। इस लिहाज से प्रदेश से लेकर केन्द्र सरकार काफी चिंतित नजर आ रही हैं, लेकिन हरिद्वार का ‌प्रशासन इस ओर जरा भी गंभीर नहीं है। रोजाना लाखों यात्री हरिद्वार आ रहा है, परन्तु हैरानी की बात है कि यात्रा भगवान भरोसे चल रही है। शहर में चहुंओर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। शहर में मिलावटखोरों की पौ-बारह हो रही है। जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं। इतना ही नहीं नशे के कारोबारी हरिद्वार में लाखों-करोड़ों रुपये का नशीला पदार्थ लेकर उतर पड़े हैं। वहीं, एक पुरानी समस्या…

Haridwar

हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): हरिद्वार में इन दिनों चारधाम यात्रा पूरे यौवन पर है। इस लिहाज से प्रदेश से लेकर केन्द्र सरकार काफी चिंतित नजर आ रही हैं, लेकिन हरिद्वार का ‌प्रशासन इस ओर जरा भी गंभीर नहीं है। रोजाना लाखों यात्री हरिद्वार आ रहा है, परन्तु हैरानी की बात है कि यात्रा भगवान भरोसे चल रही है। शहर में चहुंओर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। शहर में मिलावटखोरों की पौ-बारह हो रही है। जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं। इतना ही नहीं नशे के कारोबारी हरिद्वार में लाखों-करोड़ों रुपये का नशीला पदार्थ लेकर उतर पड़े हैं। वहीं, एक पुरानी समस्या हरिद्वार में यातायात को लेकर जो बनी हुई थी वह बढ़कर कई गुना हो गयी है।

Haridwar

हरिद्वार के हाईवे पर लगे वाहनों के जाम का दृश्य

अब तो मोहल्लों की गलियां भी ई-रिक्शा, ऑटो, थ्री-व्हीलर व चार पहिया वाहनों से अटी रहती हैं, जिसके चलते स्थानीय लोग खासा परेशान हो गए हैं। वहीं, जिला प्रशासन यात्रा सीजन के दौरान फैल रही अव्यवस्थाओं के प्रति जरा भी गंभीर नहीं है यदि है तो अतिक्रमण को लेकर। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन अतिक्रमण के पीछे हाथ धोकर पीछे पड़ गया है।

वहीं, गर्मी का सीजन शुरू होते ही शनिवार और रविवार को आसपास के राज्यों से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। चारधाम यात्रा के कारण पहले ही देश के अलग-अलग राज्यों से यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा और वीकेंड के चलते धर्मनगरी में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। शनिवार के बाद रविवार को भी हरिद्वार के गंगा घाट श्रद्धालुओं और पार्किंग वाहनों से भरी रही। गंगा घाटों पर गंगा मैया के जयकारे गूंजते रहे। हरकी पैड़ी के निकट मोती बाजार, बड़ा बाजार, अपर रोड बाजार, विष्णु घाट और रामघाट बाजार में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रविवार सुबह से ही वाहनों का दबाव के कारण हाईवे पर जाम लग गया, जिसके चलते आम से लेकर खास तक परेशान रहा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News