पटना : 22 दिसम्बर को मिलन हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाला पटना जिला युवा JDU कार्यकत्र्ता प्रशिक्षण सम्मेलन में युवाओं को साधने में जुटेगी युवा JDU। युवा JDU के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. शकील समस्तीपुरी ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। युवाओं का प्रदेश की तरक्की और खुशहाली में बड़ी भूमिका होती है। राजनीतिक दलों की निगाहें भी युवाओं की तरफ है। ये ऐसा तबका है जो नफा नुकसान की कसौटी पर ही अपना फेसला लेता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए कई योजनाएं लागू किये हैं। जिसका सीधा फायदा युवाओं और खासकर पिछड़े तबके के युवाओं को मिलेगा। सरकार की नीतियां उनके कार्यक्रमों में परिलक्षित भी होती है। मो. शकील ने युवाओं से अपील कर कहा कि 22 दिसम्बर को आयोजित कार्यकत्र्ता प्रशिक्षण सम्मेलन में युवा भाग लेकर सरकार के योजनाओं से मिलने वाला फायदा का सही जानकारी प्राप्त कर अपना भविष्य को संवारने का काम करें।


Download Android App
Download iOS App



