तृणमूल कांग्रेस से असंतुष्ट चल रहे पार्टी के लोकसभा सदस्य दिव्येंदु अधिकारी ने शुक्रवार को पूर्व मिदनापुर के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका व्यक्त की है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं।
नंदीग्राम से चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु ने पत्र में चिंता जताई है कि गुरुवार को भले ही चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में हुए लेकिन इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैलने का भय है। फिलहाल उन्होंने तृणमूल से दूरी बना रखी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपील की कि चुनाव के बाद क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय करें। अनुमान के मुताबिक क्षेत्र में 30 फीसदी मुस्लिम आबादी है।


Download Android App
Download iOS App



