कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने है इसी बीज कांग्रेस और बीजेपी ने घोषणापत्र जारी किया है। लेकिन कांग्रेस के घोषणापत्र मेें बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों पर एक्शन को वायदे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।
कांग्रेस का वादा हर जगह बनवाएंगे हनुमान मंदिर
दरअसल कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने चामुंडेश्वरी मंदिर का दौरा करने के बाद गुरुवार को कहा कि हमारी सरकार बनने पर पूरे राज्य में जगह-जगह हनुमान मंदिर बनवाएंगे।उन्होंने आगे कहा इसको लेकर कैसा काम चल रहा है, इस पर एक स्पेशल बोर्ड भी गठित किया जाएगा उन्होंने आगे कहा कि भगवान हनुमान के सिद्धांतों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए स्पेशल प्रोग्राम भी करेंगे।
कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली की एंट्री
आपको बता दें कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली का नाम खुब लिया जा रहा है नेता सोच रहे है की जनता से आस्था की बात करने पर उन्हें वोट मिल सकते है इसलिए
बजरंगबली के नाम की एंट्री सियासत में कर दी गई है।
मेनिफेस्टो में कांग्रेस का वादा
कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में कहा हमारा मानना है कि कानून और संविधान पवित्र हैं। कोई व्यक्ति या बजरंग दल, पीएफआई और नफरत एवं शत्रुता फैलाने वाले दूसरे संगठन, चाहे वह बहुसंख्यकों के बीच के हों या अल्पसंख्यकों के बीच के हों, वे कानून और संविधान का उल्लंघन नहीं कर सकते। हम ऐसे संगठनों पर कानून के तहत प्रतिबंध लगाने समेत निर्णायक कार्रवाई करेंगे।
पीएम ने रैली में लगया था बजरंगबली का नारा
आपको बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार 3 मई को कर्नाटक में अपनी तीनों जनसभाओं के दौरान जय बजरंग बली के नारे लगाए। उनके इस कदम को कांग्रेस के उस वादे की काट के तौर पर देखा जा रहा है। जिसमें उसने अपने चुनावी घोषणापत्र में दक्षिणपंथी संगठन बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है।
Karnataka Election 2023: कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार का एलान, कर्नाटक में हर जगह बनवाएंगे हनुमान मंदिर
Summary :
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने है इसी बीज कांग्रेस और बीजेपी ने घोषणापत्र जारी किया है। लेकिन कांग्रेस के घोषणापत्र मेें बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों पर एक्शन को वायदे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



