नयी दिल्ली : कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार को कांग्रेस कमिटी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। डीके शिवकुमार ने दिनेश गुंडूराव का स्थान लिया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिवकुमार को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही ईश्वर खंडरे, सतीश झारकीहोली और सलीम अहमद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके साथ ही अजय सिंह को विधानसभा और एम नारायणस्वामी को विधान परिषद में मुख्य सेचतक बनाया गया है। पार्टी का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया कांग्रेस विधायक दल के नेता बने रहेंगे। डीके शिवकुमार ने दिनेश गुंडूराव का स्थान लिया है।


Download Android App
Download iOS App



